85 लीटर महुआ शराब के साथ दो कोचिया गिरफ्तार

0
33

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाना भटगांव पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने ग्राम हरदी के देवरहा खार क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 85 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर सूचना पर की गई रेड कार्रवाई

9 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदी के दो व्यक्ति देवरहा खार के खेत में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद भटगांव पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में

(1) संतोष खूंटे पिता रामायण दास खूंटे, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी

(2) प्रकाश खूंटे पिता विजय खूंटे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

शराब, मोबाइल जब्त कर भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 85 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 17,000 रुपये) एवं दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15,000 रुपये) जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, आरक्षक राहुल खूंटे, खिलावन बघेल, अशोक साहू, जितेन टंडन, लक्ष्मीकांत, तानजय एम, आरक्षक रीना बघेल सहित थाना भटगांव के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here