नमित मल्होत्रा ने बताई रामायण बनाने के पीछे की वजह, जानकार हर भारतीय को होगा गर्व!

0
11

मुंबई । नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसके टाइटल-रिवील वीडियो के साथ, दर्शकों को इसकी भव्य दुनिया की एक झलक दिखाई गई, जिसमें पावरफुल म्यूज़िक और एक शानदार स्टार कास्ट नज़र आई, जो भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक को बड़े पर्दे पर पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में लाने के लिए साथ आए हैं।

जैसे-जैसे इस सिनेमैटिक स्पेक्टेकल को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हाल ही में रामायण के युग को फिर से रचने के अपने विजन और उस स्केल के बारे में बात की जिस पर फिल्म को बनाया जा रहा है।

जीबीएस ईटी नाउ कॉन्क्लेव में बात करते हुए, मल्होत्रा ने बताया:

“यहाँ मौजूद हर किसी के लिए, रामायण हमारी संस्कृति, हमारी कहानियों और हमारे इतिहास की बुनियाद है। मैंने हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश में करीब दो दशक बिताए हैं। फाइनेंस, टेक्नोलॉजी या मेडिसिन जैसे दूसरे अमेरिकी सेक्टरों के उलट, जहाँ भारतीयों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, हॉलीवुड में हमारी कोई खास पहचान नहीं थी। हमारी इंडस्ट्री, हमारे इतिहास या हमारी संस्कृति को वहां उतनी अहमियत नहीं दी जाती थी।

उस सफर के दौरान, मुझे यह सोचकर चिढ़ होती थी कि हमें अक्सर एक उभरते हुए देश के नजरिए से देखा जाता है। इस बात ने मुझे बहुत परेशान किया। मुझे लगा कि हमें कुछ ऐसा पेश करना चाहिए जो दुनिया को दिखाए कि हम असल में कौन हैं, हमारी जड़ें कहाँ हैं, और हमारी संस्कृति और इतिहास कितना समृद्ध है और वो भी ऐसे अंदाज़ में जैसा दुनिया ने पहले कभी न देखा हो।

यही वजह बनी कि क्यों दुनिया के सामने गर्व से पेश करने के लिए रामायण सबसे बेहतरीन कहानी है। हमारे पास वो सब कुछ है जो हॉलीवुड की बड़ी से बड़ी फिल्में देती हैं। हमने इस फिल्म को बजट, टेक्नोलॉजी और विजुअल के मामले में इतने बड़े लेवल पर तैयार किया है कि इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। हम वो बना रहे हैं जिसे मैं 2026 में, पूरी दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंटली फाइनेंस्ड फिल्मों में से एक कहूँगा।”

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज व यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म, आठ बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG के साथ मिलकर तैयार हो रही है। दो हिस्सों में आने वाली यह महागाथा दुनिया भर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साईं पल्लवी सीता के रूप में, रॉकिंग स्टार यश पराक्रमी रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here