मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार

0
65

मुंबई । मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। सुबह 9:21 बजे BSE Sensex 21 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 82,605 पर और Nifty 50 2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,473 पर कारोबार करता दिखा।

शुरुआती कारोबार में फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर सूचकांक बढ़त में रहे, जबकि रियल्टी, एनर्जी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में भी हल्की खरीदारी देखी गई। दूसरी ओर आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और मीडिया सेक्टर दबाव में रहे

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी का रुख दिखा। वैश्विक बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार रहा। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी रही, जबकि सोना और चांदी में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की सतर्कता बनी हुई है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here