भोपाल- रेलवे ने 11 माह में पकड़े बिना टिकट यात्रा कर रहे 5.7 लाख यात्री

0
7

भोपाल रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। 11 माह के अंदर रेलवे ने विशेष अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा कर रहे 5.7 लाख यात्रियों को पकड़ा है जिनसे करीब 36 करोड 30 लाख रुपए का जुर्माना अर्जित किया है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में वाणिज्य विभाग की टीम के आपसी समन्वय से यह कार्रवाई की गई। रेलवे ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक अप्रैल से फरवरी,2026 तक टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 5,69,623 मामलों से 36.30 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 2,79,940 मामले, अनुचित टिकट के 2,86,997 मामलें एवं 2,686 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है। जबकि केवल फरवरी माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 23,431 मामलें, अनुचित टिकट के 25,971 मामलें एवं 272 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल फरवरी में कुल 49,674 मामलों से कुल 3.10 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here