टांके में डूबने से तीन बच्चों की मौत, मां की हालत नाजुक

0
29

नागौर, 7 मार्च। जिले के सदर थाना इलाके के बसवाणी गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में टांके में डूबने से तीन मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागौर के डीएसपी धरम पूनिया ने बताया कि बसवानी निवासी विवाहिता मंजू मेघवाल अपने तीन साल के बच्चे रुद्र व दो पांच साल की जुड़वा बच्चियों गुंजन और अनुष्का को साथ लेकर घर के पास बने टांके में कूद गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला और नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं तीनों बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिनके शव जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here