उतार-चढ़ाव भरे दिन में बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

0
154

नई दिल्ली । उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

एक दिन पहले भारी गिरावट के बाद बाजार ने संभलने की कोशिश की और दिन के अंत में सकारात्मक रुख बनाए रखा।

कारोबार समाप्त होने पर BSE सेंसेक्स 325.72 अंकों की बढ़त के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 भी 112.35 अंक चढ़कर 23,114.50 पर पहुंच गया।

सुबह बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। सेंसेक्स 74,800 के स्तर पर खुला और एक समय 600 अंक तक उछल गया, वहीं निफ्टी भी 23,200 के ऊपर पहुंचकर 200 अंकों तक मजबूत हुआ। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बिकवाली का दबाव बढ़ा, जिससे बढ़त सिमटकर सीमित रह गई।

सेक्टोरल स्तर पर मिला-जुला रुख देखने को मिला। आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी रही, जहां टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टाटा स्टील में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक में 2.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ दबाव दिखा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो और बजाज फाइनेंस में भी कमजोरी रही।

वैश्विक बाजार का असर भी देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है, जबकि सोना 4665 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया

वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जारी रही और यह 86 पैसे गिरकर 93.75 के स्तर पर आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here