गुवाहाटी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

0
68

बलौदाबाजार । कांग्रेस के युवा नेता और तीन बार के पार्षद रहे रूपेश ठाकुर का हृदयाघात से निधन हो गया। वे चुनाव प्रचार के सिलसिले में गुवाहाटी गए हुए थे, जहां उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से बलौदाबाजार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। रूपेश ठाकुर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके थे और पार्टी के सक्रिय व लोकप्रिय नेताओं में उनकी पहचान थी।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुवाहाटी पहुंच रहे हैं और उनके पार्थिव शरीर को बलौदाबाजार लाने की तैयारी की जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here