कांकेर में दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, AK-47 के साथ पहुंचे पुलिस के पास

0
341

कांकेर । जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां दो इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

सरेंडर करने वालों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसकी जानकारी एसपी निखिल राखेचा ने दी।

जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है।

गौरतलब है कि यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद समाप्ति की तय समयसीमा के दिन हुआ, जिसे सुरक्षा बलों के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

इस कदम को क्षेत्र में शांति स्थापित होने की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, कांकेर के जंगलों में अभी भी करीब 15 नक्सली सक्रिय हैं, जिनके खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने अन्य नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here