
जगदलपुर शनिवार देर रात शहर में उस वक्त हलचल मच गई, जब अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 11:32 बजे आए इन झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि झटके ज्यादा देर तक नहीं रहे, लेकिन अचानक आई इस हलचल ने लोगों को डरा दिया। कई इलाकों में लोग कुछ समय तक घरों के बाहर ही खड़े रहे।
जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट जिले के पास था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई।
फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने लोगों को सतर्क जरूर कर दिया है।



















