VIP रोड फार्महाउस में ‘हुक्का पार्टी’ का वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन मोड में

0
65

रायपुर राजधानी के VIP रोड इलाके में एक फार्महाउस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते और हुक्का पीते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह पार्टी बिना अनुमति आयोजित की गई थी। वीडियो में कुछ लोग फिल्मी गानों पर रील बनाते भी दिख रहे हैं, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर पार्टी आयोजकों और शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में बिना अनुमति भीड़ जुटाने और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने साफ कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

👉 इस घटना के बाद शहर में फार्महाउस पार्टियों के नाम पर हो रही गतिविधियों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here