अकलतरा में डॉ. अखिल जैन को ‘समाज रत्न’ सम्मान

0
23

रायपुर भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर के तत्वावधान में अकलतरा स्थित ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।


‘समाज रत्न’ से सम्मानित

इस अवसर पर गौसेवा, प्राकृतिक कृषि और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए खैरागढ़ की मनोहर गौशाला से जुड़े डॉ. अखिल जैन को प्रतिष्ठित “समाज रत्न अलंकरण” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जस्टिस जितेंद्र जैन, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पंकज जैन और पूर्व जस्टिस नीलम सांखला द्वारा प्रदान किया गया।


सेवा कार्यों में योगदान

डॉ. अखिल जैन द्वारा मनोहर गौशाला के माध्यम से गौसेवा के साथ-साथ गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती (फसल अमृत) और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिल रहा है।


कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल

समारोह में संजय सिंगी, मनोज लुंकड़, प्रमोद लूणावत, विजय गंगवाल, प्रकाश मोदी और अमरेश जैन सहित अनेक प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठजनों की भागीदारी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


सामाजिक सरोकार भी रहे केंद्र में

कार्यक्रम के दौरान विद्या दान, वस्त्र वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here