फाफाडीह में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 15 आरोपी गिरफ्तार

0
22

रायपुर गंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम ने फाफाडीह क्षेत्र में जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश पत्ते, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए हैं।

मैदान में चल रहा था जुए का खेल

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फाफाडीह इलाके के एक मैदान में कुछ लोग रुपये का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस और आसपास की टीमों ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।

रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से:

  • ₹1,54,500 नगद
  • 52 ताश पत्ते
  • मोबाइल फोन
  • जुआ खेलने में उपयोग किए गए वाहन

बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

1. सतपाल सिंह, निवासी देवेन्द्र नगर, रायपुर

2. गजेन्द्र कुमार साहू, निवासी डीडीनगर, रायपुर

3. ओमप्रकाश चन्द्रा, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़

4. परमानंद कुर्रे, निवासी महासमुंद

5. नरेन्द्र सागर, निवासी कोतवाली क्षेत्र, रायपुर

6. दीपक पात्रे, निवासी नेहरूनगर, रायपुर

7. विक्की रोचवानी, निवासी टिकरापारा, रायपुर

8. संजय कुकरेजा, निवासी डीडीनगर, रायपुर

9. अभिषेक माणिकपुरी, निवासी टिकरापारा, रायपुर

10. ओंकार साहू, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर

11. बब्बू उर्फ पवन कस्तूरिया, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

12. कमल रन्झेला, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

13. सौरभ जैन, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

14. मुकेश नारायणी, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

15. मोहित धीवानी, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर और आसपास के लोग शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र नगर, डीडीनगर, टिकरापारा, पुरानी बस्ती, न्यू राजेंद्र नगर, महासमुंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने कहा है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here