पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आत्मघाती हमला, 10 से अधिक लोगों की मौत

0
121

रेलवे ट्रैक के पास हुआ धमाका, कई वाहन और ट्रेन क्षतिग्रस्त


इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह धमाका क्वेटा के चमन फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के पास हुआ। हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। धमाके की चपेट में कई वाहन आ गए और वहां से गुजर रही ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा।

कई वाहन क्षतिग्रस्त, ट्रेन सेवा प्रभावित
धमाके में रेलवे ट्रैक के पास खड़े करीब 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे और खिड़कियां भी टूट गईं।

घटना के बाद पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को एहतियातन क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित
हमले के बाद क्वेटा प्रशासन ने शहर के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को घटना स्थल के आसपास एकत्रित न होने की सलाह दी गई है।

फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here