रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
249

रायपुर तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरझिटी में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान चाकू दिखाकर लोगों में डर और दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 की रात ग्राम बोईरझिटी में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इसी दौरान ग्राम अल्दा निवासी छबी कुमार विश्वकर्मा हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची।

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विशेष अभियान चला रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और अड्डेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पहचान छबी कुमार विश्वकर्मा (21 वर्ष) निवासी ग्राम अल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के रूप में की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here