मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा

0
196

नई दिल्ली/जयपुरराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विकास संबंधी योजनाओं और प्राथमिकताओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का युवा, महिला, किसान और अंत्योदय के प्रति समर्पण तथा “विकसित भारत @2047” का उनका विजन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रदेश को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन “विकसित राजस्थान” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

यह मुलाकात राजस्थान में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय का संकेत मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here