प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक आमंत्रित किए गए नामांकन

0
89

रायपुर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बच्चों से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन करने की अपील की है।

यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों।

विभाग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार awards.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।

इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा और योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here