
दुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार और पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की हैं।
इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, महापौर अलका बाघमार सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके ने कहा कि केंद्र सरकार सेवा, सुशासन, विकास और विश्वास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक प्रभाव से लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।



















