
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा आज 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा के तहत एक हजार श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रा की शुरुआत आज होगी, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस सांस्कृतिक यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और आस्था के केंद्रों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। राज्य सरकार के इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



















