बलौदाबाजार में ‘साइको सीरियल किलर’ का खुलासा, 4 महीने में 8 लोगों की हत्या

0
422

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खरवे में पिछले चार महीनों से हो रही रहस्यमयी मौतों का राज खुलने के बाद पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे सीरियल किलर बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रामसहाय जायसवाल ने रंजिश, अंधविश्वास और मानसिक विकृति के चलते अपने परिचित 8 लोगों की हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि हर मौत के बाद आरोपी अंतिम संस्कार और शोक कार्यक्रमों में भी शामिल होता था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।

पहले कुत्ते पर किया जहर का परीक्षण
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने लोगों को निशाना बनाने से पहले एक कुत्ते पर जहर का परीक्षण किया था। परीक्षण सफल होने के बाद उसने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाना शुरू किया। वह पहले लोगों के साथ बैठकर शराब पीता और मौका मिलते ही उसमें सुहागा जैसा जहरीला पदार्थ मिला देता था।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

बीमार होने पर अस्पताल भी पहुंचाता था
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद खुद को निर्दोष दिखाने के लिए पीड़ितों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाने में भी मदद करता था। मौत के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में उसकी सक्रिय मौजूदगी लोगों का शक कम कर देती थी।

ग्रामीणों के शक से खुला राज
फरवरी से मई 2026 के बीच गांव में लगातार 8 संदिग्ध मौतें होने के बाद ग्रामीणों का संदेह बढ़ा। 6 जून को ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर रामसहाय पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और 7 शवों को कब्र से निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। वैज्ञानिक साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

मामूली विवाद बने हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि आरोपी ने बेहद छोटी-छोटी बातों—जैसे गाली-गलौज, चुनावी रंजिश, जमीन विवाद और पारिवारिक शक—को लेकर लोगों को निशाना बनाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8 हत्या और 1 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस जटिल मामले को सुलझाने में पुलिस की वैज्ञानिक जांच और सतर्कता की सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here