देवपुरी-भाठागांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0
10

रायपुर थाना टिकरापारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवपुरी-भाठागांव क्षेत्र से एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठापारा देवपुरी निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का संग्रह कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अजय जांगड़े (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 35 पौवा देशी मदिरा, यानी लगभग 6.300 लीटर अवैध शराब, बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है।

डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और एसीपी न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध शराब कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here