ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बैटरियां बरामद

0
12

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी और चोरी का सामान खरीदने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां, जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, बरामद कर ली हैं।

पुलिस के अनुसार, टिंबर मार्केट भनपुरी निवासी राजू सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपना ई-रिक्शा (CG 04 PB 3187) घर के पास खड़ा किया था। अगले दिन सुबह देखा तो अज्ञात चोर वाहन से दो बैटरियां निकालकर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना खमतराई में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच तेज की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोंदवारा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति चोरी की बैटरियां बेचने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर राय सिंह उर्फ प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली और बताया कि उसने दोनों बैटरियां दीपक उर्फ दीपू दास और किशुन उर्फ किशन भारती को बेच दी थीं।

इसके बाद पुलिस ने दोनों खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरियां बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here