रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू

0
8

भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत देने के लिए रायपुर पुलिस ने एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू किया है। शनिवार को इसका परीक्षण किया गया। ट्रायल सफल रहने पर भविष्य में अधिक संख्या में जवानों को यह हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा।

एडीसीपी ट्रैफिक विवेक शुक्ला ने बताया कि एक कंपनी ने परीक्षण के लिए एसी हेलमेट उपलब्ध कराए हैं। इन हेलमेट में बैटरी संचालित फैन और एयर-डक्ट सिस्टम लगाया गया है, जो बाहरी हवा को फिल्टर कर सिर और चेहरे तक पहुंचाता है।

कुछ मॉडलों में कूलिंग मॉड्यूल भी दिया गया है, जो हवा का तापमान कम करने में मदद करता है। एक बार चार्ज होने पर यह हेलमेट 6 से 8 घंटे तक काम कर सकता है।

पुलिस के अनुसार, यह हेलमेट सिर के आसपास का तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस तक कम महसूस करा सकता है, जिससे हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और लू का खतरा घटेगा। विभाग का मानना है कि इससे जवानों की कार्यक्षमता और मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here