तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला

0
101

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट में तेज आंधी और हवा के बीच पार्किंग शेड अचानक गिर गई। घटना के समय वहां महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के दबाव से पार्किंग शेड का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक-दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज आंधी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

रेस्टोरेंट प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्किंग शेड का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुरूप था या नहीं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here