
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोरबी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतमाला मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में दो डोंगरी गांव और एक कोरबी गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।



















