
बेमेतरा जिले के ग्राम राउरपुर में दर्दनाक हादसे में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां घर के आंगन में बैठी हुई थीं, तभी अचानक पास की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे में एक महिला भी घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीवार कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है।



















