रायपुर में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट लगातार सक्रिय

0
10
Nby

रायपुर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट लगातार शहर में सक्रिय रूप से गश्त कर रही है। यूनिट का लक्ष्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।

स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त

पिंक पेट्रोल की टीमें प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज, पीजी, छात्रावास, उद्यान, बाजार, कॉलोनियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त करती हैं। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाती है तथा संदिग्ध और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।

मनचलों और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, स्कूल और कॉलेजों के आसपास छात्राओं को परेशान करने वाले युवकों को मौके से हटाकर सख्त चेतावनी दी जाती है। वहीं, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, अनावश्यक भीड़ लगाना और अन्य छोटे कानून उल्लंघनों पर भी तत्काल कार्रवाई कर समझाइश दी जाती है। जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाती है।

गंभीर मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई

यदि गश्त के दौरान कोई व्यक्ति किसी गंभीर या संज्ञेय अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे संबंधित थाने भेजकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है और आवश्यक होने पर मामला दर्ज किया जाता है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पिंक पेट्रोल हेल्पलाइन 9479210932 या निकटतम पुलिस थाने को दें। पुलिस ने कहा कि शहर में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here