छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मया के चिन्हारी’ का शुभ मुहूर्त संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग

0
2

भिलाई एनआरके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मया के चिन्हारी’ का शुभ मुहूर्त रायपुर के भाठागांव स्थित एक निजी होटल में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। फिल्म का निर्माण राजेश नायक और मंजिल जम्भुलकर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान श्रीमंत बारीक संभाल रहे हैं।

मुहूर्त समारोह में जुटीं छॉलीवुड की हस्तियां

कार्यक्रम में छॉलीवुड के वरिष्ठ निर्देशक सतीश जैन मुख्य अतिथि और निर्देशक मनोज वर्मा अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर निर्माता-निर्देशक संतोष जैन, अभिनेता प्रदीप शर्मा, अभिनेत्री हेमा शुक्ला सहित फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर होगी शूटिंग

निर्माता राजेश नायक और निर्देशक श्रीमंत बारीक ने फिल्म की कहानी और निर्माण से जुड़ी जानकारी साझा की। वहीं, सह-निर्माता मंजिल जम्भुलकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।

सतीश जैन ने जताया सफलता का भरोसा

मुख्य अतिथि सतीश जैन ने कहा कि राजेश नायक लंबे समय से छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग से जुड़े हैं और उन्हें प्रदेश की लोककला, संस्कृति तथा संगीत की गहरी समझ है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘मया के चिन्हारी’ अपने गीत-संगीत और कहानी के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाएगी।

कार्यक्रम में लक्षित झांजी, सक्षम नायक, शमशीर सिवानी, पुरूराज साहू, चंद्रशेखर चकोर और दीपिका समेत कई कलाकार मौजूद रहे। समारोह का संचालन चंद्रशेखर चकोर ने किया, जबकि शमशीर सिवानी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here