CJP प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS से 2,000 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान

0
13

15 एफआईआर दर्ज, 130 पुलिसकर्मी घायल; हिंसा की जांच तेज

नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हालिया प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच तेज करते हुए दावा किया है कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से 2,000 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले संदिग्धों की पहचान की गई है। पुलिस के अनुसार, ये लोग प्रदर्शनकारी भीड़ में शामिल होकर कानून-व्यवस्था बाधित करने और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की मंशा से पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 130 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिसके बाद अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि FRS तकनीक के जरिए प्रदर्शन में मौजूद लोगों के चेहरों का उपलब्ध डेटाबेस से मिलान कर संदिग्धों की पहचान की गई है और इसी आधार पर आगे की जांच व गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से पुलिस पर हमला किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here