
गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे मौसम बिगड़ने के आसार
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तराखंड और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है।
आंधी-तूफान और गरज-चमक की भी चेतावनी
विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और राजस्थान में भी बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने की आशंका व्यक्त की गई है।


















