6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

0
6
Nby

खराब मौसम के चलते रोकी गई थी यात्रा, श्रद्धालुओं का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना


नई दिल्ली खराब मौसम और भारी बारिश के कारण छह दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार को फिर शुरू हो गई। यात्रा बहाल होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया और जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से तीर्थयात्रियों का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

19 जुलाई को रोकी गई थी यात्रा

लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण 19 जुलाई को सुरक्षा के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। मौसम में सुधार के बाद प्रशासन ने यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया।

सुरक्षा के बीच श्रद्धालु रवाना

यात्रा दोबारा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आवश्यक सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनके जत्थे को रवाना किया। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here