बाघ सप्ताह के तहत वन विहार में पाम पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

0
4

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस से पहले जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम


भोपाल अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित बाघ सप्ताह के तहत विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण और बाघों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पाम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाघ सप्ताह का आयोजन 22 से 28 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

50 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

वन विहार के संचालक विजय कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता वन विहार स्थित विहार वीथिका में हुई। इसमें सेंट जॉर्ज स्कूल, जवाहर लाल स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लेकर ‘मध्यप्रदेश में बाघ’ विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। पुरस्कारों का वितरण वन विहार की सहायक संचालक डॉ. रूही हक ने किया। इस अवसर पर वन विहार के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here