राष्ट्रमंडल खेल 2026: गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर को राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

0
10
Nby

रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान, दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को बताया प्रेरणादायक


नई दिल्ली ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राष्ट्रपति ने गुलवीर सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस स्पर्धा में भारत को राष्ट्रमंडल खेलों का पहला पदक दिलाया है। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे देश को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति ने दोनों खिलाड़ियों को बताया प्रेरणा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

हरजिंदर के जज्बे और गुलवीर के रिकॉर्ड की सराहना

उपराष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं की 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में हरजिंदर कौर का दृढ़ संकल्प और पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी देश के लिए नई सफलताएं हासिल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here