
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित डोंगा-कोहरोद शासकीय प्राथमिक शाला से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधान पाठक पर ड्यूटी के दौरान छात्र-छात्राओं के सामने अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। बच्चों की शिकायत के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और कथित रूप से प्रधान पाठक को अर्धनग्न अवस्था में देखा। परिजनों ने इसका वीडियो भी बनाया।
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र-छात्राओं व परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी प्रधान पाठक को हिरासत में ले लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।















