भिलाई में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, टूटी चेन मौके से बरामद

0
12


भिलाई भिलाई नगर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शिनी परिसर में शुक्रवार सुबह चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया। घर के सामने टहल रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान चेन टूटकर मौके पर ही गिर गई, जिससे आरोपी उसे लेकर फरार नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here