
नई दिल्लीकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने NEET-PG 2026 परीक्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को अधिक छात्र-केंद्रित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जेपी नड्डा ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं का ही पालन करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा की सुरक्षा, गोपनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मजबूत और व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन के प्रत्येक चरण की सतर्क निगरानी की जाए, ताकि सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।


















