
महासमुंद जिले के बरौंदा बाजार स्थित बाल सुधार गृह से आठ अपचारी बालक फरार हो गए हैं। घटना सोमवार तड़के की बताई जा रही है, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने सुधार गृह की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि फरार हुए बालकों पर चोरी, गांजा तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई और अपचारी बालक इतनी आसानी से सुधार गृह से बाहर निकलने में कैसे सफल हुए।













