हाथीदांत तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, हाथी के जबड़े से बरामद हुए तीन दांत

0
10

बलरामपुर-रामानुजगंजबलरामपुर-रामानुजगंज जिले में वन विभाग ने हाथीदांत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हाथी के जबड़े के तीन हाथीदांत बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वन मंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 3 अगस्त को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (मध्य क्षेत्र, भोपाल), राज्य उड़न दस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामानुजगंज स्थित एक धर्मशाला में छापेमारी की।

आमंत्रण धर्मशाला के कमरा नंबर 205 की तलाशी के दौरान टीम को एक बैग से हाथी के जबड़े के तीन हाथीदांत मिले। मौके पर मौजूद तीन संदिग्धों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के पलामू निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अजय कुमार गुप्ता और सतेन्द्र कुमार शामिल हैं।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि हाथीदांत कहां से लाए गए थे और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here