कृषि विद्यार्थियों के लिए 21 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और फेलोशिप जारी

0
8
Nby

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से देशभर के कृषि विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और फेलोशिप की राशि जारी की। इस पहल के तहत 6,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए 21 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस व्यवस्था के बाद कृषि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि अब हर महीने सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी। इससे विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलने के साथ भुगतान प्रक्रिया भी अधिक सरल और पारदर्शी होगी।

कृषि शिक्षा को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश में कृषि शिक्षा को मजबूत करने का महत्वपूर्ण साधन भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर कृषि क्षेत्र के भविष्य के लिए कुशल और सक्षम मानव संसाधन तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने कृषि विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रायोगिक प्रशिक्षण को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

सरकार की इस पहल से देशभर के कृषि विद्यार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है, जिससे वे अपनी पढ़ाई और शोध कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here