अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

0
9

वाशिंगटनअमेरिका के ओहियो में हुए भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के रहने वाले 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलीप कुमार बुंगातवुला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना ओहियो के मैसेडोनिया इलाके में इंटरस्टेट 480 पर हुई। दिलीप कुमार अपनी सेडान कार से जा रहे थे, तभी एक पिकअप ट्रक सेंटर डिवाइडर पार कर उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन अन्य लोग घायल

हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

2025 में पूरी की थी मास्टर डिग्री

दिलीप कुमार बुंगातवुला आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के जेट्टीवारिपल्ली गांव के रहने वाले थे। उच्च शिक्षा के लिए वह अमेरिका गए थे और 2025 में केंट स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की थी। इसके बाद वह अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने दिलीप कुमार की मौत की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने बताया कि वह भारत में उनके परिवार के संपर्क में है और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 7 अगस्त 2026 को ओहियो में हुई कार दुर्घटना में भारतीय नागरिक दिलीप कुमार बुंगातवुला के असामयिक निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। दूतावास ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता जारी रखने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here