राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ओवरऑल चैंपियन

0
4
Nby

13 स्वर्ण समेत कुल 35 पदक जीतकर भारत ने रचा शानदार प्रदर्शन


नई दिल्ली । नाइजीरिया के लागोस में आयोजित राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 35 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता के चौथे दिन भारतीय सीनियर तलवारबाजों ने छह स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

पांच स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक

भारत ने पुरुष सेबर, महिला सेबर, पुरुष एपी, महिला एपी और महिला फॉयल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। वहीं पुरुष फॉयल स्पर्धा में भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में देश का दबदबा कायम किया और भारत को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here