सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव, हाईवे पर यातायात रोका गया

0
4
Nby

दुर्ग जिले  के भिलाई में बीती रात सीएनजी टैंकर से अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

पुलिस ने टैंकर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात डायवर्ट कर दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई।

बाद में गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया और टैंकर के खराब वाल्व को ठीक किया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद टैंकर को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here