
नई दिल्ली । युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की। विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, 3 प्रशिक्षकों का चयन द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए किया गया है।
17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए चुने गए खिलाड़ियों में:
- तेजस्विन शंकर — एथलेटिक्स
- मुहम्मद अजमल वी — एथलेटिक्स
- प्रियंका गोस्वामी — एथलेटिक्स
- ट्रीसा जॉली — बैडमिंटन
- पुलेला गायत्री गोपीचंद — बैडमिंटन
- नरेंद्र — बॉक्सिंग
- विदित संतोष गुजराती — शतरंज
- दिव्या जितेंद्र देशमुख — शतरंज
- धनुष श्रीकांत — डेफ शूटिंग
- लालरेमसियामी — हॉकी
- राजकुमार पाल — हॉकी
- सुरजीत — कबड्डी
- पूजा — कबड्डी
- रुद्रांश खंडेलवाल — पैरा-शूटिंग
- एकता भ्यान — पैरा एथलेटिक्स
- अरविंद सिंह — रोइंग
- अखिल श्योराण — शूटिंग
अर्जुन पुरस्कार का उद्देश्य
अर्जुन पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने पिछले चार वर्षों में शानदार प्रदर्शन के साथ नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया हो।
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) भी घोषित
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025 के लिए आई. अरुमनायगम (फुटबॉल) का चयन किया गया है। यह सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने सक्रिय खेल करियर के बाद भी खेलों से जुड़े रहकर उनके विकास और प्रोत्साहन में योगदान दिया है।



















