भारतीय मूल की पिया डांडिया ने जीता डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक चुनाव

0
5

वॉशिंगटन भारतीय मूल की अमेरिकी और स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। अब नवंबर में होने वाले आम चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार कैसी असकर से होगा, जो पूर्व नौसैनिक हैं।

68.6 फीसदी वोट हासिल किए

पिया डांडिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी वकील कायसिया अर्ली को 68.6 फीसदी वोट हासिल कर हराया। अर्ली को 31.4 फीसदी मत मिले।

जीत के बाद डांडिया ने सोशल मीडिया पर मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने छात्रों, अपने बेटे और बेहतर भविष्य के हकदार बच्चों के लिए चुनाव में उतरी हैं।

खर्च और भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा

डांडिया ने अपने अभियान में महंगाई और खर्च कम करने, भ्रष्टाचार खत्म करने और वॉशिंगटन को आम लोगों के लिए काम करने वाला बनाने की बात कही है।

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DNC) ने भी उनकी जीत पर बधाई दी। पार्टी ने उन्हें शिक्षिका और समुदाय में लंबे समय से नेतृत्व करने वाली शख्सियत बताते हुए कहा कि वह कामकाजी परिवारों के लिए बेहतर अवसरों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नवंबर में होगा अगला मुकाबला

अब पिया डांडिया नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार कैसी असकर के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here