
बिलासपुर पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब गए थे। हादसे में चार और सात साल के भाइयों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, पिता बच्चों को तालाब के पास छोड़कर कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात करने चले गए। इसी दौरान चार साल का बच्चा फिसलकर तालाब के गहरे हिस्से में चला गया। छोटे भाई को डूबता देख सात साल का बड़ा भाई उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए।
इसी दौरान एक युवक की नजर तालाब में डूब रहे दोनों बच्चों पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
















