
रायपुर ग्रामीण पुलिस के राखी थाने में पदस्थ प्रोविजनल उप निरीक्षक महेश कुमार ओगरे के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद एसपी रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस विभाग के आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में महेश कुमार ओगरे का मुख्यालय पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण निर्धारित किया गया है।
विवेचना के दौरान मिली थी शिकायत
महेश कुमार ओगरे राखी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 10/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी मामले की जांच के दौरान उनके खिलाफ संबंधित पक्ष पर कथित रूप से दबाव बनाकर रुपये लेने और अवैध वसूली करने की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची।
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई की।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी।














