छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 13 हुई

0
5

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्रा ने न्यायाधीश संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

तीनों नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 13 हो गई है। नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here