रवि किशन का नया गाना ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ रिलीज, सोशल मीडिया पर फिर छाए अभिनेता

0
14

मुंबई अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज और दमदार डायलॉग्स को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच शुक्रवार को उनका नया गाना ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ रिलीज हो गया है। यह गाना उनके सोशल मीडिया पर लोकप्रिय रहे इसी चर्चित डायलॉग पर आधारित है।

मेलो डी और सुरजीत बिंद्राखिया के साथ रवि किशन की आवाज

‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ को मेलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। इसका प्रोडक्शन संगम वैज्ञानिक ने किया है, जबकि संगीत मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन पोस्ट गुरु ने किया है।

वायरल डायलॉग से बना पूरा गाना

रवि किशन अपने आइकॉनिक डायलॉग्स, खास एक्सप्रेशंस और बेबाक अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ भी उनके सबसे ज्यादा पसंद और शेयर किए जाने वाले डायलॉग्स में शामिल रहा है। अब इसी लाइन को एक पूरे गाने का रूप दिया गया है।

रवि किशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस से जो प्यार मिल रहा है, वह उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपने प्रशंसकों और महादेव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह गाना उसी प्यार को लौटाने की उनकी कोशिश है।

उन्होंने कहा कि उनके डायलॉग्स, एनर्जी, लोगों से जुड़ाव और उनकी पर्सनैलिटी जिस तरह दर्शकों को पसंद आती है, उसकी झलक इस वीडियो में भी देखने को मिलेगी। रवि किशन को उम्मीद है कि फैंस इस गाने को भी उसी उत्साह और प्यार के साथ पसंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here