
प्रदेश में अब तक 407 लोगों में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि
रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 30 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक मामले रायपुर जिले से सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों में रायपुर में 13, जबकि दुर्ग और बेमेतरा में 6-6 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए मरीजों की कुल संख्या 407 हो गई है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार पर लगातार नजर रखी जा रही है।














