राष्ट्रपति मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
11
New Delhi: President Droupadi Murmu addresses the presentation ceremony of the National Teachers Awards 2026 on the occasion of Teachers' Day, observed to mark the birth anniversary of former President Sarvepalli Radhakrishnan, in New Delhi on Saturday, September 5, 2026. (Photo: IANS/X/@rashtrapatibhvn)

भगवान गणेश से सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना


नई दिल्लीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि गणेश चतुर्थी का पावन पर्व सभी के जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है। भगवान श्री गणेश को बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने और प्रगति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। राष्ट्रपति ने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here