सीतामढ़ी की कल्याणी ने जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

0
5

बिहार के सीतामढ़ी जिले के विश्वनाथपुर गांव की रहने वाली कल्याणी ने जालंधर में आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

कल्याणी की सफलता पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, सीतामढ़ी के वर्तमान सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कल्याणी को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जिले के कई गणमान्य लोगों ने भी कल्याणी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

देश के लिए ओलंपिक खेलने का सपना

कल्याणी के पिता शत्रुधन प्रसाद यादव रेलवे में कार्यरत हैं। बेटी के राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। कल्याणी ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए पदक जीतना है।

खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

जिले के भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार ने कहा कि कल्याणी ने कुराश में स्वर्ण पदक जीतकर सीतामढ़ी और बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जिले के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कल्याणी की मां गृहिणी हैं, जबकि उनका छोटा भाई भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here